देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में अलग-अलग नक्सली घटनाओं में दो जवान शहीद, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के एक जवान समेत दो जवान शहीद हो गए तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है।

रायपुर, 24 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के एक जवान समेत दो जवान शहीद हो गए तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को बताया किे जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान तथा डीआरजी के जवान की मृत्यु हुई है। वहीं, कुकराझर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के जवानों को सोनपुर थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब क्षेत्र में बारूदी सुरंगों की तलाश के अभियान पर थे तभी वापसी के दौरान एक नाले के समीप पाइप बम में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में जवान एल बालचंद्र की मृत्यु हो गई।

सुंदरराज ने बताया कि एक अन्य घटना में सोनपुर थाना क्षेत्र में ही कुकुर गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। घटना में डीआरजी के जवान कांकेर उसेंडी शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब कुकुर गांव के करीब थे तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में कनेर उसेंडी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जब घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला जा रहा था तब रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के कुकराझर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान बांकेश्वर पैकरा घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को नारायणपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें