देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश के दो सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 13 फरवरी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलवामा में हथियारों की खेप पहुंचाने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना की एक विशेष टीम को जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था।
अधिकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर सवार दो संदिग्धों को लिट्टर इलाके के नैना बटपोरा में रोका गया जहां उनके पास से 25 हथगोले, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 230 पिस्तौल गोलियां, 10 एके राइफल मैगजीन और 300 एके कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक की पहचान शौकत अहमद डिगू के रूप में हुई जबकि दूसरा नाबालिग था। नाबालिग डिगू का चचेरा भाई था।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, डिगू ने खुलासा किया कि वह जैश के सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था, जो वर्तमान में राजौरी के केंद्रीय कारागार में बंद है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "संदिग्ध (डिगू) जैश-ए-मोहम्मद संगठन के लिए काम कर रहा था और बरामद हथियारों और गोला-बारूद का यह जखीरा आगे वितरण और पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए था।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)