एजेंसी न्यूज

Arizona Road Accidents: एरिजोना में हुए सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास दो कारों के बीच टक्कर होने से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Arizona Road Accidents: एरिजोना में हुए सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत
Road Accident (img: File photo)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल : अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास दो कारों के बीच टक्कर होने से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है. दोनों ही छात्र भारत के थे. वे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे.

पेरिया पुलिस के अनुसार, ‘स्टेट रूट- 74’ के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब छह बजकर 18 मिनट दो कारों के बीच टक्कर हो गई. पुलिस ने एक बयान में कहा, ''यह पता लगाया जा रहा है कि वाहनों में टक्कर कैसे हुई .'' यह भी पढ़ें : सरकार बड़े पैमाने पर अनुसंधान, नवाचार पर ध्यान केंद्रित कर रही:क्यूएस रैंकिंग पर मोदी ने कहा

उसने बताया कि सड़क हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया की मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है. उसने बताया कि दोनों भारतीय थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).