विदेश की खबरें | जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय मूल के दो बच्चों ने जीता प्रधानमंत्री मोदी का दिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी में भारतीय मूल के दो छोटे बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था, जब उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया और प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की।

बर्लिन, दो मई जर्मनी में भारतीय मूल के दो छोटे बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था, जब उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया और प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री तीन देशों की यूरोप यात्रा के पहले चरण में सोमवार को बर्लिन पहुंचे और यहां प्रवासी भारतीयों ने उनका शानदार स्वागत किया। आशुतोष और मान्या मिश्रा उन बच्चों में शामिल थे जो समुदाय के अन्य लोगों के साथ होटल एडलॉन केम्पिंस्की में प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे।

आशुतोष ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए देशभक्ति का एक गीत गाया और मोदी ने बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, "शाबाश।’’

छोटी बच्ची मान्या ने प्रधानमंत्री को पेन्सिल से तैयार किया गया उनका एक चित्र भेंट किया। उन्होंने मान्या के साथ तस्वीर खिंचवाई और चित्र पर हस्ताक्षर भी किए।

बर्लिन के एक स्कूल में पढ़ रही मान्या ने कहा, "मैंने इसे अपनी मां की मदद से उनके लिए बनाया था...।"

मान्या ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से मिलना एक अद्भुत अनुभव रहा। वह मेरे हीरो हैं। उन्होंने मेरे बनाए गए चित्र पर हस्ताक्षर किए और मुझे शाबाश कहा।"

प्रधानमंत्री से मुलाकात के अपने अनुभव को साझा करते हुए मान्या ने कहा, "मेरा सपना सच हो गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड