विदेश की खबरें | दो भारतीय अपराधियों को नेपाल में गिरफ्तार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी नेपाल में कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में अधिकारियों ने दो भारतीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
काठमांडू, 19 मार्च दक्षिणी नेपाल में कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में अधिकारियों ने दो भारतीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
दोनों अपराधियों को दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले से गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस कार्यालय सरलाही के अनुसार, संदिग्धों की पहचान मोतिहारी के रहने वाले जितेंद्र राउत और उनके साथी शनि सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में गिरफ्तार किया था।
अपराधी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को उन्हें पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गोली से राउत के घुटने में चोट लग गई। फिलहाल मलंगवा के प्रांतीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी भारत में अपहरण और लूटपाट के लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित थे।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)