विदेश की खबरें | नेपाल में मादक पदार्थ रखने के लिए दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 18 अप्रैल नेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के समाचार बुलेटिन के अनुसार उन्हें बृहस्पतिवार देर रात अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया।

बिहार के मोतिहारी निवासी 25 वर्षीय राज बिहारी कुमार को बारा जिले के पचौरिया नगर पालिका में 60 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य घटना में, पुलिस ने ‘ब्राउन शुगर’ रखने के आरोप में एक भारतीय नागरिक समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश का निवासी 31 वर्षीय अमित पटवाल और एक नेपाली नागरिक लगभग 100 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ ले जा रहे थे।

पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\