विदेश की खबरें | इटली में 33 कृषि मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इटली के वेरोना प्रांत में 33 कृषि श्रमिकों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मजदूर भारतीय हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।
रोम, 14 जुलाई इटली के वेरोना प्रांत में 33 कृषि श्रमिकों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मजदूर भारतीय हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।
इससे कुछ दिन पहले एक सिख कृषि मजदूर की मौत से देश स्तब्ध हो गया था।
समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ ने शनिवार को खबर दी कि वित्त पुलिस ने संदिग्धों की 4,75,000 यूरो की संपत्ति भी जब्त की है, जो कृषि क्षेत्र की दो कंपनियों के मालिक हैं और इनमें कोई कर्मचारी नहीं है और उनपर कर चोरी का आरोप भी है।
इतालवी समाचार एजेंसी ने बताया कि दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ बंधुआ मजदूरी और श्रमिकों के शोषण सहित अन्य अपराधों के लिए जांच की जा रही है।
इटली में बंधुआ मजदूरी के आधुनिक रूपों का मुद्दा हाल में 31 वर्षीय सिख कृषि मजदूर सतनाम सिंह की मौत के बाद मीडिया का ध्यान आकृष्ट किया। पिछले महीने रोम के पास लाजियो में एक मशीन की चपेट में आने से उसकी भुजा कट गई थी और नियोक्ता ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। सिंह की ज्यादा खून बहने की वजह से मौत हो गई थी।
इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पिछले महीने कहा था कि देश के खेतों में काम करने वाले हजारों भारतीय प्रवासियों में से एक सिंह ‘अमानवीय कृत्यों’ का शिकार हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

