एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दो भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मिला यूएई का गोल्डन वीजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दो भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों को संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा मिला है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

विदेश की खबरें | दो भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मिला यूएई का गोल्डन वीजा

दुबई, 26 जून दो भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सकों को संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा मिला है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (आईसीए) ने केरल के डॉ श्याम विश्वनाथन पिल्लई और डॉ जसना जमाल को गोल्डन वीजा दिया है।

अबू धाबी में बुर्जील डे सर्जरी सेंटर में वैद्यशाला के सीईओ पिल्लई को 17 जून को चिकित्सा पेशेवरों और डॉक्टरों की श्रेणी के अंतर्गत गोल्डन वीजा दिया गया।

पिल्लई ने कहा, "आयुर्वेद और आयुर्वेद चिकित्सकों को इस तरह के समर्थन के लिए यूएई के प्रशासकों और नीति निर्माताओं के प्रति मेरा हार्दिक आभार।"

केरल के कोल्लम के रहने वाले पिल्लई 2001 में दुबई आए थे।

दुबई के अल ममजार की रहने वाली डॉक्टर जसना जमाल को 24 जून को गोल्डन वीजा दिया गया।

उन्होंने कहा, "ईश्वर की कृपा से, मुझे गोल्डन वीजा से सम्मानित किया गया है। यह बहुत खुशी की बात है...मैं इस शानदार अवसर के लिए यूएई के नेताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।"

जसना केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).