एजेंसी न्यूज

Hathras Road Accident: हाथरस में अनियंत्रित वाहन के पलटने से चालक समेत 2 की मौत, छह अन्य घायल

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में एक ‘बोलेरो’ गाड़ी के असंतुलित होकर पलट जाने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Hathras Road Accident: हाथरस में अनियंत्रित वाहन के पलटने से चालक समेत 2 की मौत, छह अन्य घायल

हाथरस (उप्र) 21 मार्च : हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में एक ‘बोलेरो’ गाड़ी के असंतुलित होकर पलट जाने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्यामवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एटा रोड पर यह गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी जिससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए. सिंह के मुताबिक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था लेकिन जिनकी स्थिति गंभीर थी उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने का डॉक्टरों ने परामर्श दिया. यह भी पढ़ें : लिखने के लिए कोई महामानव है तो वह केवल राम हैं, राम पर लिखने से लेखनी धन्य हो जाएगी: योगी

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ये लोग वृंदावन से एटा के गांव खंगरापुर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान चालक शीतलपुर के सत्यम (25) और खंगरापुर के सरोज (60) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टपार्टम के लिए ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).