एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए।

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकवादी ढेर
सुरक्षाबल (File Photo)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिले के जीपोरा इलाके में तलाश एवं घेराबंदी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और जवानों ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त कुलगाम निवासी सब्जार अहमद और शोपियां निवासी आमिर भट्ट के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और आतंकवाद के कई मामलों में शामिल थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).