एजेंसी न्यूज

Jammu & Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. दोनों आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक दस्ते का हिस्सा थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया.

Jammu & Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 20 अगस्त: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. दोनों आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक दस्ते का हिस्सा थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. लेकिन उन लोगों ने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गयी.

प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. उनकी पहचान ख्रू के मुसैब अहमद भट्ट और चकूरा पुलवामा के मुजामिल अहमद राठेर के रूप में हुयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भट्ट नागरिकों के उत्पीड़न सहित कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | जम्मू कश्मीर सरकार लिंग-समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बना रही है: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

उन्होंने कहा, "वह त्राल के लुरगाम इलाके में जाविद अहमद मलिक नामक एक नागरिक की हत्या में भी शामिल था और दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार हिजबुल मुजाहिदीन के एक दस्ते का हिस्सा था."

प्रवक्ता ने कहा कि राठेर हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री और एके राइफल और पिस्तौल सहित कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).