देश की खबरें | असम में दो सरकारी अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों को अलग-अलग अभियानों के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 29 जुलाई असम में रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों को अलग-अलग अभियानों के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो निदेशालय के प्रमुख विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि एक अधिकारी को मोरीगांव, जबकि दूसरे को डिब्रूगढ़ में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो निदेशालय के साथ मोरीगांव पुलिस ने मोरीगांव की जिला आबकारी अधीक्षक बरसा बोरा बोरदोलोई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।''

दूसरी घटना में डिब्रूगढ़ में एक प्रखंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने ट्वीट किया, ''एक दिन में सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरी कार्रवाई की गयी। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, असम के निदेशालय ने रिश्वत के पैसे (एसआईसी) स्वीकार करते हुए बीईईओ, खुवांग, डिब्रूगढ़ के डीलिंग सहायक कार्यालय नबज्योति सरमा को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार किया।''

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\