देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सूरजपुर और दुर्ग जिले में कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
रायपुर, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सूरजपुर और दुर्ग जिले में कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने सूरजपुर जिले में विद्यालय की मान्यता के नवीनीकरण के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-दो जुगेश्वर प्रसाद (48) को गिरफ्तर किया है।
उन्होंने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दी थी कि उसने विद्यालय के वर्ष 2021-22 की मान्यता के नवीनीकरण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय सूरजपुर में आवेदन किया था, जो वर्तमान में लंबित है।
प्रार्थी के अनुसार, इस संबंध में जुगेश्वर प्रसाद से संपर्क करने पर उसने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ब्यूरो की टीम ने जुगेश्वर प्रसाद को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने राज्य के दुर्ग जिले में कार्रवाई कर छह हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी नीलकमल सोनी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत दी थी कि नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी नीलकमल सोनी ने उससे छह हजार रुपए रिश्वत मांगी है।
अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद सोनी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

