देश की खबरें | मेरठ से अपहृत कर लायी गयी दो लड़कियां बेहोशी की हालत में अलीगढ़ से बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार, मेरठ जिले से बृहस्पतिवार दोपहर लापता हुई करीब 16 साल की दो लड़कियों को शुक्रवार शाम एक राहगीर ने लोधा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास एक खाली पड़ी इमारत में बेहोशी की हालत में देखा। राहगीर ने शोर मचाया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, मेरठ जिले से बृहस्पतिवार दोपहर लापता हुई करीब 16 साल की दो लड़कियों को शुक्रवार शाम एक राहगीर ने लोधा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास एक खाली पड़ी इमारत में बेहोशी की हालत में देखा। राहगीर ने शोर मचाया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़िताओं के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां एक पीड़िता को होश आ गया और उसने पुलिस को बताया कि वे बृहस्पतिवार को मेरठ की एक कॉलोनी में कोचिंग सेंटर जा रही थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें कार में खींच लिया और शोर मचाने से पहले ही उन्हें उठाकर ले गए और नशीला पदार्थ खिला दिया।
पीड़ितों के परिजनों ने उसी शाम मेरठ में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लोधा थाना पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हमलावर पिछले कुछ दिनों से दोनों लड़कियों का पीछा कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे।
गभाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डी.एन. मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दिए गए अपने बयान में दोनों लड़कियों ने "किसी भी तरह के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया है"।
हालांकि उन्होंने कहा कि चूंकि प्राथमिकी मेरठ में दर्ज की गई थी, इसलिए मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पुलिस भी इस मामले में पूरी मदद करेगी। कल देर रात उनके माता-पिता मेरठ से आ गए और लड़कियों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

