देश की खबरें | नौसेना की दो महिला अधिकारी युद्धपोतों से हेलीकॉप्टर का परिचालन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना के हेलीकॉप्टर बेड़े में पहली बार दो महिला अधिकारियों को ‘ऑब्जर्वर’ (हवाई रणनीतिकार) के तौर पर चुना गया है जिससे अंतत: महिलाओं के अग्रिम मोर्चों पर मौजूद युद्धपोतों पर तैनाती का रास्ता साफ होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 21 सितंबर नौसेना के हेलीकॉप्टर बेड़े में पहली बार दो महिला अधिकारियों को ‘ऑब्जर्वर’ (हवाई रणनीतिकार) के तौर पर चुना गया है जिससे अंतत: महिलाओं के अग्रिम मोर्चों पर मौजूद युद्धपोतों पर तैनाती का रास्ता साफ होगा।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह, भारत में पहली प्रभावी हवाई रणनीतिकार हैं, जो युद्धपोत से हेलीकॉप्टर का परिचालन करेंगी।

यह भी पढ़े | CGSOS 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट cgsos.co.in पर करें नतीजे चेक.

इससे पहले महिलाओं का प्रवेश केवल जमीनी ठिकाने से उड़ान भरने वाले विमानों तक ही सीमित था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों महिला अधिकारी नौसेना के 17 अधिकारियों के समूह का हिस्सा हैं जिन्हें आईएनएस गरुड़ पर आज हुए समारोह में ‘ऑब्जर्वर’ के तौर पर पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ‘विंग’ से सम्मानित किया गया। इस समूह में नौसेना की कुल चार महिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक बल के तीन अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | आईआईटी-कानपुर ने बनाया विशेष प्रकार का फैशनेबल डिजाइनर मास्क, क्या ये रोक सकेगा कोरोना?.

मंत्रालय ने बताया कि समूह में 13 अधिकारी नियमित बैच के थे जबकि चार महिला अधिकारी शॉर्ट सर्विस कमीशन बैच की थीं।

समारोह की अध्यक्षता रियर एडमिरल एंटोनी जॉर्ज ने की, जो चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) भी हैं। जॉर्ज ने ‘ऑब्जर्वर’ का पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया और प्रतिष्ठित विंग दिया।

इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छह अधिकारियों (महिला अधिकारी सहित नौसेना के पांच अधिकारी और एक तटरक्षक बल का अधिकारी) को सफलतापूर्वक योग्य नेविगेशन प्रशिक्षक पाठ्यक्रम पूरा करने पर प्रशिक्षक बैच से सम्मानित किया।

रियर एडमिरल एंटोनी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह ऐतिहासिक मौका है जब पहली बार महिलाओं को हेलीकॉप्टर का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे अंतत: अग्रिम मोर्चों पर मौजूद युद्धपोतों पर उनकी तैनाती का रास्ता साफ होगा।

बयान के मुताबिक 91 वें नियमित पाठ्यक्रम में 22वें एसएससी ‘ऑब्जर्वर’ पाठ्यक्रम में हवाई नेविगेशन, उड़ान की प्रक्रिया, हवाईयुद्ध की रणनीति, पनडुब्बी रोधी युद्ध और विमान के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\