देश की खबरें | दो गुटों में गोली चली, दो लोग की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर देहात जिले के राजपुर इलाके में बालू खनन के लिए पट्टे लेने के विवाद में दो विरोधी गुटों बीच बृहस्पतिवार को गोली चलने से दो लोग की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया।

जियो

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 28 मई कानपुर देहात जिले के राजपुर इलाके में बालू खनन के लिए पट्टे लेने के विवाद में दो विरोधी गुटों बीच बृहस्पतिवार को गोली चलने से दो लोग की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया।

मरने वालों की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह चौहान:40: और गुलरेज:45: के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम दीपक सिंह है।

यह भी पढ़े | ओडिशा: मंदिर के पुजारी ने मानव की दी बलि, कहा- कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए देवी ने दिए थे आदेश.

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मनोज चौहान और साएदा खान ने बालू खनन के पट्टे साझे में लिये थे लेकिन बाद में दोनों में मतभेद हो गया और वे आपस में भिड़ गये।

उन्होंने बताया कि ज्ञानेंद्र को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गुलरेज को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: महाराष्ट्र के गोंदिया की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, अधिकारियों ने सावधान रहने को कहा.

वत्स ने बताया कि पांच लोग को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, लेह की बर्फीली चोटियों पर जवानों ने दिखाया दम देखें VIDEO

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Preview: चट्टोग्राम में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश की नजरें सम्मान बचाने पर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त