विदेश की खबरें | युगांडा की राजधानी कम्पाला में दो विस्फोट, 24 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इनमें से एक विस्फोट एक थाने के पास हुआ तथा दूसरा धमाका संसद भवन के पास सड़क किनारे हुआ। संसद के पास हुआ विस्फोट संभवत: उस इमारत को निशाना बनाकर किया गया था, जिसमें एक बीमा कंपनी का कार्यालय है। विस्फोट के चलते वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। राष्ट्रीय प्रसारक यूबीसी के अनुसार, कुछ सांसद पास के संसद भवन परिसर को खाली करते दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इनमें से एक विस्फोट एक थाने के पास हुआ तथा दूसरा धमाका संसद भवन के पास सड़क किनारे हुआ। संसद के पास हुआ विस्फोट संभवत: उस इमारत को निशाना बनाकर किया गया था, जिसमें एक बीमा कंपनी का कार्यालय है। विस्फोट के चलते वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। राष्ट्रीय प्रसारक यूबीसी के अनुसार, कुछ सांसद पास के संसद भवन परिसर को खाली करते दिखे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इमैनुएल ऐनेब्यूना ने ट्वीट करके कहा कि विस्फोटों में घायल हुए कम से कम 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी की ओर से अपलोड किये गये वीडियो में पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट स्थल से सफेद धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है और यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट बम से किए गए या किसी और तरीके से। हताहतों के बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा गया है।

युगांडा के अधिकारी हाल के सप्ताहों में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह करते रहे हैं।

कम्पाला में 23 अक्टूबर को एक रेस्तरां में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कम से कम सात घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, उसके दो दिन बाद एक यात्री बस में हुए विस्फोट में आत्मघाती हमलावर मारा गया था।

मध्य अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने रेस्तरां में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।

वह समूह लंबे समय से राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन का विरोध करता रहा है, जो चरमपंथी समूह अल-शबाब से संघीय सरकार की रक्षा के लिए सोमालिया में शांति सैनिकों को तैनात करने वाले पहले अफ्रीकी नेता हैं।

सोमालिया में युगांडा द्वारा शांति सैनिकों की तैनाती के प्रतिशोध में, इस समूह ने 2010 में हमले किए थे, जिसमें कम से कम 70 लोग मारे गए थे, जो विश्व कप फुटबॉल मैच देखने के लिए कम्पाला में सार्वजनिक स्थलों पर इकट्ठे हुए थे।

लेकिन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस, अपनी स्थानीय जड़ों के साथ, मुसेवेनी के लिए अधिक सिरदर्द साबित हुई है।

समूह की स्थापना 1990 के दशक की शुरुआत में युगांडा के मुसलमानों द्वारा की गई थी, जिन्होंने कहा था कि उन्हें मुसेवेनी की नीतियों से अलग-थलग कर दिया गया है। उस समय, विद्रोही समूह ने युगांडा के गांवों के साथ-साथ राजधानी में भी घातक आतंकवादी हमले किये, जिसमें 1998 का ​​​​हमला भी शामिल था, जिसमें कांगो सीमा के पास एक सीमावर्ती शहर में 80 छात्रों का नरसंहार किया गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू