देश की खबरें | महाराष्ट्र में तीन दिन के बच्चे के पेट से दो भ्रूण सफलतापूर्वक निकाले गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार को एक महिला में 'भ्रूण के अंदर भ्रूण' पाए जाने के कुछ दिनों बाद उसके तीन दिन के बच्चे के पेट से दो भ्रूणों को सफलतापूर्वक निकाला गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
अमरावती/बुलढाणा, चार फरवरी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार को एक महिला में 'भ्रूण के अंदर भ्रूण' पाए जाने के कुछ दिनों बाद उसके तीन दिन के बच्चे के पेट से दो भ्रूणों को सफलतापूर्वक निकाला गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है।
बुलढाणा जिले की 32 वर्षीय महिला में दुर्लभ जन्मजात विसंगति का पता चला, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के शरीर में स्थित था।
इसका पता तब चला जब पिछले महीने महिला की नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत सोनोग्राफी कराई थी।
महिला ने एक फरवरी को बुलढाणा महिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे और बच्चे को अमरावती जिले के एक सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की एक टीम ने नवजात शिशु का ऑपरेशन कर उसके पेट से दो भ्रूण निकाले।
अमरावती मंडल अस्पताल में डॉ. उषा गजभिये की देखरेख में बच्चे का ऑपरेशन किया गया।
पत्रकारों से डॉ. गजभिये ने बताया कि तीन दिन के बच्चे के पेट में हाथ-पैर वाले दो जुड़वां भ्रूण थे।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भ्रूण को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया तथा बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।
बुलढाणा अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अब तक (पूरे विश्व में) ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं, जिनमें भारत के 10-15 मामले शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)