एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 से दो बुजुर्गों की मौत; 139 नए मामले आने से कुल संक्रमित 3,593 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 139 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 से दो बुजुर्गों की मौत; 139 नए मामले आने से कुल संक्रमित 3,593 हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, एक अगस्त पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 139 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 139 नए मामले आने से केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,593 हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अतिरिक्त वेंटिलेटर का आवश्यकतानुसार प्रबंध किया जाए.

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 51 हो गई।

दोनों मरीज 75 साल के और पुडुचेरी क्षेत्र से थे।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में मुंबई पुलिस कर रही है सहयोग-बिहार पुलिस इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती.

राज्य सरकार के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज (आईजीजीएमसी) अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई, जबकि दूसरे ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जिपमर अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 1,357 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2,185 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).