विदेश की खबरें | मास्को के बाहरी इलाके में दो ड्रोन को मार गिराया गया : रूस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस घटनाक्रम को कीव के जवाबी हमले के शुरूआती चरणों के दौरान रूस के अंदर लक्ष्यों को निशान बनाने की यूक्रेन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
इस घटनाक्रम को कीव के जवाबी हमले के शुरूआती चरणों के दौरान रूस के अंदर लक्ष्यों को निशान बनाने की यूक्रेन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
रूसी मीडिया में आई खबर के अनुसार, तीसरे ड्रोन का मलबा उस स्थान से करीब 20 किमी (12 मील) की दूरी पर पाया गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि मास्को क्षेत्र में उसके प्रतिष्ठानों पर यह यूक्रेनी शासन का एक असफल हमला था।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन, रूसी क्षेत्र में हमले की जिम्मेदारी आमतौर पर नहीं लेता है। उसने मार गिराये गये ड्रोन के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। पूर्व में, यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी आक्रमण के जवाब में हमले करने की बात कही थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरु हुआ था।
पिछले साल, दिसंबर में रूस ने दावा किया था कि उसने देश के पश्चिमी हिस्से में सरातोव और रयाजान क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाने वाले ड्रोन मार गिराये हैं।
अन्य ड्रोन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों तक कथित तौर पर कई बार उड़ान भरी है।
इस बीच, रूस द्वारा नियुक्त किये गये गवर्नर सर्गेई अक्सायोनोव के अनुसार, क्रीमियाई प्रायद्वीप में बुधवार को ट्रेन यातायात अवरूद्ध हो गया।
उन्होंने यह नहीं बताया कि किस कारण ऐसा हुआ, लेकिन कुछ रूसी मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार, बीती रात रेल लाइन को संभवत: विस्फोट कर उड़ा दिया गया।
रूस ने 2014 में क्रीमिया को अपने भूभाग में मिला लिया था। उसके इस कदम को विश्व के ज्यादातर देश अवैध मानते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

