देश की खबरें | केरल में पेरियार नदी में कार गिरने से दो चिकित्सकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोच्चि के निकट गोथुरुथ में पेरियार नदी में एक कार के गिर जाने से शनिवार देर रात कार सवार दो चिकित्सकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोच्चि,एक अक्टूबर केरल में कोच्चि के निकट गोथुरुथ में पेरियार नदी में एक कार के गिर जाने से शनिवार देर रात कार सवार दो चिकित्सकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अद्वैत (29) और अजमल (29) जिले के एक निजी अस्पताल में पदस्थ थे। शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग दुर्घटना में घायल हो गए और उनका पास के अस्पताल में उपचार किया गया।
पुलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि कार चालक गूगल मैप के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उस क्षेत्र में पहुंचा था।
उन्होंने कहा, ‘‘ भारी बारिश के कारण उस वक्त दृश्यता काफी कम थी। वे गूगल मैप के बताए रास्ते पर जा रहे थे,लेकिन लगता है कि मैप में बताए गए बाएं मोड़ के स्थान पर वे गलती से आगे बढ़ गए और नदी में गिर गए।’’
स्थानीय लोग इन्हें बचाने के लिए पहुंचे और उन्होंने दमकल सेवा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एक स्थानीय निवासी ने मीडिया को बताया कि एक महिला सहित तीन लोगों को निकाला गया।
गोताखोरों की टीम को चिकित्सकों के शवों को निकालने के काम में लगाया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

