देश की खबरें | पानी से भरे खड्डे में डूबने से दो सगे भाई की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में तेघड़ा थानाक्षेत्र के बिसौआ गांव में शनिवार की शाम दो सगे भाई की पानी से भरे खड्डे में डूबने से मौत हो गई।
बेगूसराय, 30 मई बिहार के बेगूसराय जिले में तेघड़ा थानाक्षेत्र के बिसौआ गांव में शनिवार की शाम दो सगे भाई की पानी से भरे खड्डे में डूबने से मौत हो गई।
तेघड़ा अंचल अधिकारी परमजीत सिंह ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान बिसौआ गांव के सुरेंद्र यादव के नौ वर्षीय पुत्र लाला कुमार एवं छह वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है।
तेघड़ा थाना पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
अंचल अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
सुरेद्र यादव गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। श्याम आंगनबाडी केंद्र में जबकि लाला बिसौआ प्राथमिक विद्यालय में द्वितीय वर्ग का छात्र था।
दोनों बच्चे शनिवार की शाम खेलने के क्रम में एक बोरिंग के समीप पानी भरे खड्ड में फिसल कर डूब गए थे।
स0 अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

