एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पटना के बिक्रम इलाके में गोलियों से छलनी दो शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी पटना में दोहरे हत्याकांड के एक दिन बाद मंगलवार सुबह बिक्रम इलाके में गोलियों से छलनी दो शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पटना के बिक्रम इलाके में गोलियों से छलनी दो शव मिले

पटना, 10 जून राजधानी पटना में दोहरे हत्याकांड के एक दिन बाद मंगलवार सुबह बिक्रम इलाके में गोलियों से छलनी दो शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

पालीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) उमेश्वर चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस को सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि बिक्रम थाने के अंतर्गत मझौली ग्रामीण सड़क के पास दो शव पड़े हैं। एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि दोनों के शरीर पर गोली लगी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एसडीपीओ ने कहा कि इन हत्याओं का असली मकसद स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

इससे पहले सोमवार को आलमगंज इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक परिवार पर गोलीबारी की। इस घटना में एक सेवानिवृत्त नर्स और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के मुखिया को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं।

दोनों घटनाओं की पुलिस जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).