देश की खबरें | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यशाला एक जून से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित ‘नव संकल्प शिविर’ में पारित घोषणा पत्र एवं निर्णयों के क्रियान्वयन के लिये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यशाला एक और दो जून को जयपुर में आयोजित की जायेगी।

जयपुर, 24 मई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित ‘नव संकल्प शिविर’ में पारित घोषणा पत्र एवं निर्णयों के क्रियान्वयन के लिये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यशाला एक और दो जून को जयपुर में आयोजित की जायेगी।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राज्य से एआईसीसी के पदाधिकारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंत्रीमण्डल के सदस्य, विधायक, विधायक प्रत्याशी, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के निवर्तमान अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, जिला प्रमुख तथा सभी बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

पार्टी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य एजेंडा उदयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर में जारी नव संकल्प घोषणापत्र के निर्णयों का जिला एवं अन्य निचले स्तर पर यथाशीघ्र क्रियान्वयन करना रहेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में तकरीबन 650 प्रतिभागी भाग लेंगे तथा कार्यशाला में 9 अगस्त को सभी जिलों में आयोजित होने वाली 75 किलोमीटर की पदयात्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी। साथ ही 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर मंथन किया जायेगा।

कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में संगठन के 50 प्रतिशत पदों पर 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं को नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर, 90 से 180 दिन में इन पदों को भरने हेतु रोडमेप तैयार किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें