देश की खबरें | भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 20 -21 मई को जयपुर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 20-21 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगी।
नयी दिल्न्ली, चार मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 20-21 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगी।
सूत्रों से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों के साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेगी।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक के किसी एक सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं।
इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन से जुड़े प्रमुख नेता इसमें मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस शासित राजस्थान में इस बैठक के आयोजन का राजनीतिक रूप से बहुत महत्व है क्योंकि हाल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के अलावा अन्य मुद्दों पर भाजपा राज्य की अशोक गहलोत सरकार को घेरने में जुटी हुई है।
अगले सप्ताह कांग्रेस का ‘‘चिंतन शिविर’’ भी राजस्थान में होने वाला है।
राजस्थान में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है। इन राज्यों की इकाइयां बैठक में अपने संगठनात्मक कामकाज के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती हैं।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

