देश की खबरें | बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के स्याना इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधी विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर, 15 जुलाई जिले के स्याना इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधी विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई मुठभेड़ में के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: कोरोना से मरने वाले पीड़ित के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रूपया देगी सरकार.

पुलिस ने कहा कि दोनों की पहचान हापुड़ जिला निवासी शाहनवाज कुरैशी और मुरादाबाद जिला निवासी विनोद के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि कुरैशी 25,000 रुपये का इनामी बदमाश है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, मेरठ और अमरोहा में गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ लूट, हत्या आदि के मामले भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने कहा जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है, उसके लिए दरवाजे खुले हैं : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि विनोद तीन आपराधिक मामलों में वांछित था।

पुलिस ने कहा कि उसने बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है जो उन्होंने पिछले शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 20 से चुराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\