देश की खबरें | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पर गोली चलाने के मामले में वांछित दो अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर गोली चलाने के मामले में वांछित दो लोगों को यहां द्वारका इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर गोली चलाने के मामले में वांछित दो लोगों को यहां द्वारका इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शहरी विस्तार रोड-2 कॉरिडोर के अंतर्गत नाला रोड के पास रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
कैलाश उर्फ भोला (20) और दीपक उर्फ हड्डी (21) तिलक नगर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे, जिसमें 28 मार्च को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी के दौरान एक कांस्टेबल संदीप को दो गोलियां लगी थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "विशिष्ट सूचना के आधार पर एक टीम ने शनिवार देर रात जाल बिछाया और लगभग 12:40 बजे एक स्कूटर पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। दो पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी।"
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और अंततः दोनों व्यक्तियों को काबू में कर लिया गया तथा गिरफ्तार कर लिया गया।
उनके पास से प्वाइंट 32 बोर की दो पिस्तौल, तीन गोलियां, नौ खोखे और अपराध में प्रयुक्त एक स्कूटर बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

