देश की खबरें | जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत के मामले में दो आरक्षक गिरफ्तार, तीन शराब तस्करों पर रासुका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उज्जैन में जहरीली शराब के सेवन से कुछ दिन पहले हुई 12 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने नकली शराब बेचने में शराब तस्करों की कथित रूप से मदद करने के आरोप में दो पुलिस आरक्षकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 18 अक्टूबर उज्जैन में जहरीली शराब के सेवन से कुछ दिन पहले हुई 12 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने नकली शराब बेचने में शराब तस्करों की कथित रूप से मदद करने के आरोप में दो पुलिस आरक्षकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

उज्जैन जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि एक डॉक्टर और मेडिकल स्टोर के एक कर्मचारी को भी कथित रूप से शराब तस्करों को स्पिरिट उपलब्ध कराने और जहरीली शराब के उनके कारोबार में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- सीएम हर रोज मेरे और बीजेपी के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, तीन शराब तस्करों यूनुस, गब्बर और सिकंदर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उज्जैन में जहरीली शराब के सेवन से 14 एवं 15 अक्टूबर को 12 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद इस मामले में मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा की अध्यक्षता में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठन किया गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Sputnik V vaccine’s Clinical Trials In India: रूस की COVID-19 स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में होगा ट्रायल, अप्रूवल के बाद 100 मिलियन डोसेज भारत में होंगे उपलब्ध.

उज्जैन जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया, ‘‘हमने खाराकुआ पुलिस थाने में पदस्थ दो आरक्षकों शेख अनवर और नवाज शरीफ को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने कहा कि इन दोनों आरक्षकों पर शनिवार को आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने कहा कि इसके अलावा, डॉक्टर जुनैद और गोल्डन मेडिकल स्टोर के इरशाद को भी शराब तस्करों को स्पिरिट उपलब्ध कराने और उनके जहरीले शराब कारोबार में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शराब तस्कर यूनुस, गब्बर और सिकंदर को भी गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सिंह ने कहा कि शहर में अवैध रूप से बनाए गए सिकंदर और गब्बर के मकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सिकंदर और गब्बर उज्जैन नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में काम करते थे।

सिंह ने बताया कि इस मामले में उज्जैन जिले के सहायक आबकारी आयुक्त के सी अग्निहोत्री का तबादला ग्वालियर कर दिया गया है और नगर निगम उपायुक्त सुबोध जैन निलंबित कर दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैन कथित तौर पर सिकंदर और गब्बर के करीबी थे।

सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीली शराब पीने से कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, शुरूआत में माना जा रहा था कि जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों यूनुस, गब्बर और सिकंदर ने स्पिरिट और कुछ गोलियों से यह नकली शराब बनाई थी।

सिंह ने कहा कि नगर निगम की एक खाली पड़ी इमारत का इस्तेमाल नकली शराब को बनाने में किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है और इस तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\