एजेंसी न्यूज

Surat Train Accident: गुजरात के सूरत में बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन के दो डिब्बे अलग हुए, कोई हताहत नहीं (Watch Video)

गुजरात के सूरत के पास बृहस्पतिवार को सुबह अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Surat Train Accident: गुजरात के सूरत में बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन के दो डिब्बे अलग हुए, कोई हताहत नहीं (Watch Video)

सूरत, 15 अगस्त : गुजरात के सूरत के पास बृहस्पतिवार को सुबह अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई जब ट्रेन (संख्या 12932) सायन और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच गोथंगम यार्ड में पहुंची.

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और अलग हुए डिब्बों को बाद में ट्रेन से जोड़ दिया गया. पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया. यह भी पढ़ें : जिन्हें वंदे मातरम् बोलने में दिक्कत है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई. बाद में पश्चिम रेलवे ने घोषणा की कि मरम्मत का काम पूरा हो गया है और पूर्वाह्न 11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).