विदेश की खबरें | लीबिया में हिंसक झड़पों में दो नागरिकों की मौत, कई घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस घटना से लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच हिंसा फिर से शुरू होने की आशंका पैदा हो गयी है।
इस घटना से लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच हिंसा फिर से शुरू होने की आशंका पैदा हो गयी है।
त्रिपोली में अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो नागरिकों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद देइबाह की सरकार ने दावा किया कि यह झड़प तब शुरू हुई जब एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलायी।
हालांकि, यह गोलीबारी प्रधानमंत्री देइबाह और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री फैथी बशागा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा लग रही है। बशागा तटीय शहर सिरते से काम कर रहे हैं।
देइबाह और बशागा दोनों को मिलिशिया का समर्थन हासिल है और बशागा अपने प्रतिद्वंद्वी को हटाने के लिए त्रिपोली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बशागा द्वारा त्रिपोली में अपनी सरकार बनाने की मई में की गयी कोशिश के बाद से झड़प शुरू हो गयी थी, जिसके कारण उन्हें राजधानी से हटना पड़ा था।
आपात सेवाओं के प्रवक्ता मालेक मर्सेत ने बताया कि हिंसा की नयी घटना में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक हास्य कलाकार मुस्तफा बराका है, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया तथा भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था जबकि एक अन्य नागरिक की मौत भी गोली लगने से हुई।
उन्होंने बताया कि रातभर हुई झड़पों में कई नागरिक घायल हो गए और यह झड़प शनिवार दोपहर तक चलती रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों पर गोलाबारी की गयी और एम्बुलेंस को नागरिकों को लाने से रोका गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

