एजेंसी न्यूज

राजस्थान के जैसलमेर में स्कूल की बस पलटने से दो बच्चों की मौत, 22 घायल

जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तेज गति से जा रही एक स्कूल बस के अनियंत्रित हो कर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

राजस्थान के जैसलमेर में स्कूल की बस पलटने से दो बच्चों की मौत, 22 घायल
(Photo Credit : twitter)

जैसलमेर, 17 फरवरी : जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तेज गति से जा रही एक स्कूल बस के अनियंत्रित हो कर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

थानाधिकारी भवंरलाल ने बताया जेतपुरा गांव के पास सुबह स्कूल बस के पलट जाने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य बच्चे घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल पांच बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया है. यह भी पढ़ें : केरल उच्च न्यायालय ने आरटीपीसीआर जांच का शुल्क कम करने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया

उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया हैं. इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).