देश की खबरें | तेज रफ्तार स्कूल वैन से गिरकर दो बच्चे घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में सोमवार को तेज रफ्तार स्कूल वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाने से दो बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, सात जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में सोमवार को तेज रफ्तार स्कूल वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाने से दो बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटनास्थल पर मौजूद एक ऑटोरिक्शा चालक के बयान के हवाले से अधिकारी ने बताया, ‘‘जब बच्चे सड़क पर गिरे, तब वैन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से आगे निकल गया।’’
अधिकारी ने कहा कि ‘‘रिक्शा चालक और अन्य राहगीरों ने वैन को रुकवाया और घायल बच्चों को पास के अस्पताल पहुंचाया।’’
पुलिस ने बताया कि वैन चालक को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि ‘‘उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
घटनास्थल पर जुटे कई लोगों ने निजी स्कूल वैन चालकों की बार-बार की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

