Gujarat Shocker: शेरनी व तेंदुए के हमलों में नवजात समेत दो बच्चों की मौत

गुजरात के अमरेली जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक शेरनी और एक तेंदुए ने एक नवजात और एक तीन वर्षीय बच्चे की जान ले ली. वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

अमरेली (गुजरात), नौ मई: गुजरात के अमरेली जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक शेरनी और एक तेंदुए ने एक नवजात और एक तीन वर्षीय बच्चे की जान ले ली. वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उप वनसंरक्षक जयन पटेल ने बताया कि लिलिया तालुका में खेड़ा गांव के पास खुले में अपने परिवार के साथ सो रहे पांच महीने के बच्चे को मंगलवार सुबह एक शेरनी उठा ले गई. उसका परिवार दिहाड़ी मजदूरी करता है. यह भी पढ़ें: Odisha Shocker: बाइक को टक्कर मारने के बाद बस ने लड़की के शव को आधा किमी तक घसीटा

उन्होंने बताया, “जहां से नवजात को उठाया गया था, वहां से करीब आधा किलोमीटर दूर से उसका सिर मिला है. पैरों के चिन्हों और स्थानीय लोगों के बयानों से हमारा मानना है कि यह शेरनी थी।”

उन्होंने कहा कि वन कर्मियों की टीम इलाके में छानबीन कर रही है और शेरनी को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे.

पटेल ने बताया कि दो पशु चिकित्सकों को तैयार रखा गया है. वन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को हुई एक अन्य घटना में, सावरकुंदला तालुका के करजाला गांव में तेंदुए के हमले में तीन वर्षीय बच्चे की जान चली गई. उन्होंने बताया कि बाद में वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड