देश की खबरें | मिर्जापुर में नाले में गिरकर डूबने से दो बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों सगे भाई थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मिर्जापुर, (उप्र), 17 सितंबर मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों सगे भाई थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम थाना चुनार क्षेत्र के बगही गांव में एक नाले में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनके पिता दोनों बच्चों को घर पर छोड़ कर खेत पर गए थे।
एएसपी ने बताया कि केशवपुर निवासी बिहारी अपनी पत्नी के साथ खेत में गया हुआ था। वहां से चारा लेने के बाद बिहारी अपने दो पुत्र सिद्धार्थ (आठ) व श्याम (छह) के साथ वापस गांव आ गया।
उन्होंने कहा कि बिहारी बच्चों को घर पर छोड़कर वापस खेत में चला गया। थोड़ी देर बाद दोनों बच्चे अपने पिता के पीछे पीछे खेत में जा रहे थे, तभी रास्ते में बगही गांव में सड़क के किनारे बने नाले में एक बच्चा फिसलकर गिर गया तथा दूसरा बच्चा भी उसको बचाने के प्रयास में फिसल कर गिर गया।
एएसपी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को नाले से निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

