देश की खबरें | गुजरात में शेरों को तंग करने के मामले में नाबालिग समेत दो पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गिर के जंगलों में दो शेरों का बाइक पर पीछा करने और उनको तंग करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जूनागढ़, 12 दिसंबर गुजरात के गिर के जंगलों में दो शेरों का बाइक पर पीछा करने और उनको तंग करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो सामने आई है जिसमें बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति शेरों का पीछा कर रहे हैं और बाइक के इंजन की आवाज और हॉर्न से उन्हें डरा रहे हैं। इसके बाद बुधवार को यह गिरफ्तारियां की गई हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दलित व्यक्ति से शादी करने पर भाइयों ने बहन को मारी गोली, जमीन में दफनाई लाश.

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डीटी वसवाडा ने बताया, " वीडियो की जांच शुरू की गई तो पाया गया कि यह वीडियो गुजरात के गिर पूर्व वन मंडल के तुलसीश्याम रेंज के गधिया गांव के पास दो स्थानीय लोगों ने बनाई गई है।’’

उन्होंने बताया, " उनमें से एक की पहचान यूनिस पठान के तौर पर हुई जबकि दूसरा लड़का नाबालिग है।"

यह भी पढ़े | उत्तराखंड की राज्य मंत्री Rekha Arya का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में खुद को किया आइसोलेट.

उन्होंने बताया कि बाइक पर जाने के दौरान उनका सामना दो एशियाई शेरों से हुआ। उन्होंने गाड़ी के (इंजन) और हार्न से तेज आवाजें निकालीं और शेरों को भगा दिया और उनका पीछा किया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शेरों का पीछा करने के दौरान मोबाइल पर वीडियो बना ली जिसे बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

वसवाडा ने बताया कि पठान उसी इलाके के सरसिया गांव का रहने वाला है। उसे तथा नाबालिग को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पठान को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि शेरों को तंग करना या छेड़ना गंभीर अपराध है और इसके लिए तीन से सात साल तक की सजा एवं 25000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान