विदेश की खबरें | पाकिस्तानी संसद भवन में भोजन में कॉकरोच पाए जाने के बाद दो कैफेटेरिया सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के संसद भवन में स्थित दो कैफेटेरिया में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने के बाद उन्हें सील कर दिया गया है। सांसदों ने भोजन में कॉकरोच मिलने की शिकायत की थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 31 जुलाई पाकिस्तान के संसद भवन में स्थित दो कैफेटेरिया में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने के बाद उन्हें सील कर दिया गया है। सांसदों ने भोजन में कॉकरोच मिलने की शिकायत की थी।

‘समा टीवी’ की शनिवार को आयी एक खबर के अनुसार, इस्लामाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सांसदों की ओर से गंदगी भरे माहौल में भोजन परोसे जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद संसद भवन में दो कैफेटेरिया में छापे मारे।

इसमें कहा गया है कि सांसदों ने यह भी शिकायत की थी कि उन्हें परोसे गए भोजन में कॉकरोच पाए गए हैं।

खबर के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को खाने-पीने की जगह पर कीड़े-मकौड़े मिले और रसोई में गंदगी दिखी, जिसके बाद परिसरों को सील कर दिया गया।

कई सांसदों ने कहा कि उन्होंने साफ-सफाई की बहुत खराब परिस्थितियों के कारण इन कैफेटेरिया से भोजन मंगाना बंद कर दिया था।

पाकिस्तान संसद भवन के कैफेटेरिया में ये घटनाएं कोई नयी नहीं हैं। 2014 में इनमें से एक कैफेटेरिया में केचअप की बोतल में कॉकरोच पाया गया था। 2019 में सांसदों ने इन कैफेटेरिया में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता का विरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\