एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करंट लगने से दो भाइयों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को करंट की चपेट मे आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करंट लगने से दो भाइयों की मौत

सहारनपुर, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को करंट की चपेट मे आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे बढजिया उलहक के रहने वाले नौशाद कुरेशी के बेटे हुजैफ (15) और सुफियान (11) को पास के एक निर्माणाधीन ‘बेसमेंट’ के एक लोहे के पिलर को छूने से करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि दोनों भाई ‘बेसमेंट’ में कबूतर पकड़ने गये थे लेकिन उन्होंने गलती से लोहे के पिलर को छू लिया, जिसमें करंट आ रहा था।

अधिकारी ने बताया कि ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी भरा हुआ था।

जैन ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह दोनों बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).