देश की खबरें | गुरुग्राम में कार के डंपर से टकरा जाने से दो भाइयों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर शुक्रवार देर रात को एक कार के कूड़ा उठाने वाले डंपर से टकरा जाने से दो भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, नौ नवंबर फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर शुक्रवार देर रात को एक कार के कूड़ा उठाने वाले डंपर से टकरा जाने से दो भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे कार के सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि कार सवार फरीदाबाद के एसजीएम नगर निवासी राहुल (30) और उसके भाई कुलदीप (27) को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल रजत (23) और सतेंद्र (28) का फरीदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उसने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद डंपर चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है।
उसने बताया कि रजत की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 पुलिस थाने में डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
राहुल और कुलदीप फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में कपड़े की दुकान चलाते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)