एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के जगतसिंहपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

देश की खबरें | ओडिशा के जगतसिंहपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

पारादीप, 25 जुलाई ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

पीड़िता के पिता द्वारा कुजंग थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भाग्यधर दास (60) और पंचानन दास (58) पिछले एक वर्ष से नाबालिग का कथित तौर पर बलात्कार कर रहे थे और अब वह सात माह की गर्भवती है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक मठ (आश्रम) में कार्यरत थे, जहां पीड़िता अक्सर जाया करती थी।

पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने यह मामला स्थानीय पंचायत के एक पदाधिकारी को बताया तो उसने घटना को दबाने के लिए उन्हें पैसे की पेशकश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

तिर्तोल के उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिन्मय राउत ने बताया कि तीन व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

यह घटना जगतसिंहपुर जिले में ही 18 वर्षीय एक युवती के सामूहिक बलात्कार की घटना के चार दिन बाद सामने आयी है। पीड़िता अभी जिला मुख्यालय अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).