देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दो लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
मुजफ्फरनगर (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दो लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन पुलिस में शिकायत पांच जनवरी को दर्ज कराई गई।
पीड़िता के परिजन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बच्ची घर के पास ही खेल रही थी, तभी दस और 14 वर्ष के दो लड़के उसे अपने साथ ले गए और उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।
वहीं एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार को सिविल लाइन्स पुलिस थाना इलाके में एक नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
मृतक की शिनाख्त सुनील भारद्वाज (45) के तौर पर की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

