एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में पानी के गड्ढे में दो लड़के डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को एक फायरिंग रेंज में पानी से भरे गड्ढे में तैरने गए दो लड़के डूब गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में पानी के गड्ढे में दो लड़के डूबे

ठाणे, 22 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को एक फायरिंग रेंज में पानी से भरे गड्ढे में तैरने गए दो लड़के डूब गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शहर के वर्तक नगर इलाके में यह घटना हुयी ।

अधिकारी ने कहा कि गौतम वाल्मीकि (12) और निर्भय चौहान (15) तैरने के लिए गड्ढे में उतरे और डूब गये । उन्हें उसकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया था । दोनों लड़के आपस में रिश्ते के भाई थे।

उन्होंने बताया कि आरडीएमसी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और दो घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया कि गौतम शास्त्री नगर का रहने वाला था, जबकि उसका चचेरा भाई निर्भय दो दिन पहले उत्तर प्रदेश से शहर घूमने आया था।

बताया गया कि वर्तक नगर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).