देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में बांध में डूबने से दो लड़कों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बांध में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 28 मई जिले में बांध में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव के करीब चचिया स्टॉप बांध में डूबने से दो लड़कों अंकित पनिकर (17) और आकाश कश्यप (17) की मौत हो गई है। वहीं प्रेम कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर के दयालबंद क्षेत्र से पांच लड़के अंकित का जन्मदिन मनाने कलमीटार गांव के पास स्थित चचिया स्टॉप बांध पर गए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में सभी लड़के बांध में नहाने उतरे थे, उसी दौरान अंकित और आकाश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

पुलिस ने बताया कि जब अन्य लड़कों प्रेम कुशवाहा, राज कश्यप और नवीन पनिकर ने अंकित और आकाश को डूबते हुए देखा तब उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रेम कुशवाहा भी गहराई में चला गया और डूबने लगा लेकिन उसे उनके दोस्तों ने बचा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकी मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रेम कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी