एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार को बालू से लदे एक डम्पर ट्रक से टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
(Photo: Twitter)

कौशांबी, 22 जून : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार को बालू से लदे एक डम्पर ट्रक से टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि श्यामलाल (28) और उसका दोस्त राहुल (25) सोनवरा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि रास्ते में डम्पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया

उन्होंने कहा कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक फरार हो गया और डम्पर को जब्त कर लिया गया है. सिंह ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).