एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुलतानपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो व्‍यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सुलतानपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो व्‍यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कूरेभार के थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के बरौला गांव के पास सोमवार को रात को हुई। उन्होंने बताया कि बनरहा निवासी हीरालाल गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव निवासी रोघई के साथ बाइक से हलियापुर-बेलवाई सड़क मार्ग से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार जैसे ही बरौला गांव के पास पहुंचे, एक अज्ञात ट्रैक्टर ने दुपहिया को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर हीरालाल (55) व रोघई (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).