देश की खबरें | नवी मुबंई में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 11 फरवरी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि एटीएस के एक दस्ते ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को एक चॉल में रहते हुए पाया। पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास उनके नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस थे।
उनके खिलाफ शनिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

