एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा के मुख्य सचिव से साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्‍य सचिव के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा एक लाख रुपये निकालकर बरेली जिले के दो लोगों (ठगों) के खाते में स्थानांतरित किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | गोवा के मुख्य सचिव से साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार

बरेली (उप्र), 27 सितंबर गोवा के मुख्‍य सचिव के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा एक लाख रुपये निकालकर बरेली जिले के दो लोगों (ठगों) के खाते में स्थानांतरित किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खाते में ठगी की रकम आई थी और इसी के जरिए उनकी पहचान हुई।

उन्होंने बताया कि गोवा की पुलिस ने बरेली के पुलिस अधिकारियों को बताया कि कुछ दिन पहले वहां के मुख्य सचिव परिमल राय की ईमेल आईडी हैक कर ली गई थी और उनके खाते से एक लाख रुपये बरेली जिले के धनतिया निवासी शिवकुमार व थाना हाफिजगंज के हरहरपुर मटकली निवासी गुलाम गौस के बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए।

सजवाण ने बताया कि रविवार की रात लोकेशन तलाशते हुए बरेली और गोवा पुलिस की संयुक्त टीम सीबीगंज पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जाएगा और इसके लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार शिवकुमार ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली में मौजूद नाइजीरियाई ठग गिरोह के लिए काम करता है और ऑनलाइन बैंकिंग में पारंगत होने के कारण गिरोह का सरगना उस पर ज्यादा भरोसा करता है।

शिवकुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गुलाम गौस को भी धंधे से जोड़ा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य मिलकर ईमेल हैक करने के बाद बैंक खाते की जानकारी जुटा लेते हैं और फिर ठगी करते हैं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).