देश की खबरें | दिल्ली के एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की वसूली की कोशिश करने के मामले में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर दिल्ली के अपने रिश्तेदार से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की वसूली की कोशिश करने को लेकर एक जिम मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 सितंबर जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर दिल्ली के अपने रिश्तेदार से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की वसूली की कोशिश करने को लेकर एक जिम मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिम मालिक के सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पंकज (25) और शशि उर्फ राहुल (25) के रूप में हुई है और ये दोनों हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि पंकज एक जिम का मालिक है और कोविड लॉकडाउन के बाद से कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदार से पैसे वसूलने की साजिश रची।
पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय नंबरों से वसूली के लिए कॉल आ रहे थे और कॉल करने वाला जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग कर रहा था।
उन्हेांने बताया कि शिकायतकर्ता को दो भारतीय नंबरों से भी कॉल आये थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने दो अलग-अलग जगहों से दो मोबाइल फोन छीन लिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ सितंबर को पंकज की पहचान करने के बाद सोमवार सुबह छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के कलानौर में एक जिम का मालिक है। उसने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान, उसे भारी नुकसान हुआ और उस पर 90 लाख रुपये का कर्ज था।
अधिकारी ने बताया कि पंकज ने अपने साथियों शशि और संजू के साथ मिलकर नीरज बवाना के नाम से धमकाकर दिल्ली के एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले अपने एक रिश्तेदार से पैसे वसूलने की साजिश रची थी।
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जब पैसे नहीं दिये तो उन्होंने पैसे मांगने के लिए एक और फोन छीन कर उसे कॉल किया।
पुलिस ने बताया कि पंकज के खुलासे के बाद शशि को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि संजू को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

