देश की खबरें | विधायक और ब्लॉक समिति के अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे की हत्या करके यहां उपचुनाव करने की बात की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर सदाम हुसैन, सोनू तिवारी उर्फ़ शिव कुमार तिवारी को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की गई। उन्‍होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने पुलिस को जानकारी दी कि आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा और उनके भतीजे मनीष मिश्रा यहां कई बार अदालत में पेशी पर आये थे, जहां दोनों ने मिलकर विधायक विपुल दुबे और वर्तमान में डीघ ब्लाक की तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा की हत्या को अंजाम देने की साजिश रची थी।

पूछताछ के हवाले से उन्होंने बताया कि सद्दाम और सोनू ने पूछताछ में कबूल किया कि हम दोनों विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा और बेटी रीमा पांडेय से सुपारी की रकम लेने उनके पुराने घर में गए और वहां जो लोग मिले, उनसे चाची और बेटी को बुलाने की बात कहे पर किसी ने इसका वीडियो बना लिया है, यह जानकारी नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक बलात्कार करने और वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म में पीड़िता के घर में घुस कर हमला करने के मामले मे डीघ ब्लाक प्रमुख बनने के बाद मनीष मिश्रा जौनपुर जेल में बंद है। उनके जेल में बंद होने से विकास कार्यों के संचालन के लिए प्रशासन ने डीह ब्‍लाक में तीन सदस्‍यीय समिति बनाकर मनोज मिश्रा को उसका अध्‍यक्ष बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा ,भतीजा मनीष मिश्रा, बेटी रीमा पांडेय और सुपारी लेकर हत्या करने का ठेका लेने वाले सद्दाम हुसैन और सोनू तिवारी उर्फ़ शिव कुमार के खिलाफ जिले के गोपीगंज थाने में राज कमल तिवारी ने तहरीर दी जिसके आधार पर धारा 386 (मृत्‍यु की योजना बनाकर वसूली), 120 बी (साजिश) 115 (दंडनीय अपराध के लिए प्रेरित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि सद्दाम और सोनू को गिरफ़्तार कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि विधायक विपुल दुबे के आवास पर पुलिस की गार्द तैनात करने के साथ मनोज मिश्रा को भी सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान