Maharashtra: मुंबई में आईएसआई एक संदिग्ध एजेंट सहित दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और उसके उत्तर प्रदेश समकक्ष ने संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध एजेंट सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 18 जुलाई: महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और उसके उत्तर प्रदेश समकक्ष ने संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध एजेंट सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Bihar Bank Robbery: बिहार में बदमाशों ने बैंक से 14 लाख रुपए लूट, ग्राहक को मारा चाकू

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, एटीएस की जुहू इकाई ने उत्तर प्रदेश के एटीएस दल के साथ यहां जोगेश्वरी उपनगर में छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया दोनों की पहचान अरमान सैय्यद(62) और मोहम्मद सलमान सिद्दीकी(24) के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि सैय्यद एक आईएसआई एजेंट है और उसने मोहम्मद सलमान को भर्ती किया था. उन्होंने बताया कि दोनों एक अन्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस की मदद करते थे.

रईस मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का निवासी है और उत्तर प्रदेश एटीएस ने उसे कथित तौर पर भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान में बैठे आका को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

अधिकारी ने बताया कि सैय्यद और सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश एटीएस को सौंप दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड