एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे गैंगरेप मामले में गिरफ्तार दो लोगों ने तीसरे फरार आरोपी के बारे में गलत जानकारी दी : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में तीन अक्टूबर को 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपियों का दोस्त भी अपराध में शामिल था और वह फरार है। पुलिस ने पुणे की एक अदालत को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे गैंगरेप मामले में गिरफ्तार दो लोगों ने तीसरे फरार आरोपी के बारे में गलत जानकारी दी : पुलिस

पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र में तीन अक्टूबर को 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपियों का दोस्त भी अपराध में शामिल था और वह फरार है। पुलिस ने पुणे की एक अदालत को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया कि पुलिस को अब तीसरे आरोपी का असली नाम पता चल गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि न्यायिक हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को मामले में जांच के लिए पुलिस हिरासत में दिया जाए। अदालत ने दोनों आरोपियों को आठ नवंबर तक पुलिस की हिरासत में सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी चंद्रकुमार रविप्रसाद कनौजिया और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अख्तर बाबू शेख के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शेख ने भी अपने पिता का नाम गलत बताया था।

महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके बोपदेव घाट क्षेत्र में तीन अक्टूबर की रात एक पुरुष मित्र के साथ घूमने गई महिला से तीन लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और हमलावरों ने महिला के मित्र की भी पिटाई की।

पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).